यूक्रेन युद्ध से लेकर सुरक्षा परिषद में सुधार की अफ़्रीकी देशों की माँग तक – बुधवार, 23 सितम्बर, को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान जनरल डिबेट में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. एक नज़र दिन की प्रमुख गतिविधियों पर.
यह क्यों अहम है: युद्ध, भूराजनैतिक तनाव और आर्थिक संकट अब राष्ट्रीय सीमाओं से परे असर डाल रहे हैं. इस बीच, विश्व नेताओं ने शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर अलग-अलग राय रखी.
व्यापक परिप्रेक्ष्य: विश्व नेताओं ने आगाह किया कि यूक्रेन पर रूस का पूर्ण पैमाने का सैन्य आक्रमण, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए ख़तरा है तथा यूएन चार्टर के सिद्धान्तों का उल्लंघन करता है.
ज़मीनी हक़ीक़त: विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने बताया कि युद्ध और अस्थिरता का असर लड़ाई से दूर स्थित देशों पर भी पड़ रहा है.
उम्मीद की किरण: कुछ नेताओं ने वर्षों की तबाही, विस्थापन और राजनैतिक विभाजन से उबरकर आगे बढ़ने के प्रयासों पर प्रकाश डाला.
क्या कहा गया: अफ़्रीकी देशों के नेताओं ने ज़ोर देकर कहा कि सुरक्षा परिषद की संरचना आज की वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप नहीं है.