संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक 80वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट, आज से शुरू हो रही है, जिसमें विश्व नेता – महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगे. यह जनरल डिबेट, न्यूयॉर्क समय के अनुसार प्रातः 9 बजे, यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश और महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक के सम्बोधन के साथ आरम्भ हुई है.