देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3160 रुपये तक लुढ़की है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2900 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 27 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 152680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है।