इस राय पर कि कलाकार खुद पैपराजी को बुलाते हैं और फिर उन्हें देखकर हैरान होने का नाटक करते हैं…पर पैपराजी ने कहा, “नहीं जाह्नवी ने कभी पैपराजी को नहीं बुलाया। असल में वह पैपराजी के साथ हमेशा बहुत अच्छे से पेश आती हैं। आज की नई पीढ़ी (GenZ) के कलाकार बहुत अच्छे हैं। उस दिन जब जाह्नवी ने हमें एक क्लोज-डोर मीटिंग के लिए बुलाया था तो उन्होंने हमसे बहुत सम्मान के साथ बात की। मेरे शुरुआती दिनों में भी जब भी वह किसी प्रोडक्शन हाउस के बाहर या कहीं और दिखती थीं तो हमेशा पूछती थीं, ‘सब ठीक है न भाई?’ वह बहुत ख्याल रखने वाली इंसान हैं। अपने जन्मदिन पर वह हमें अपनी बिल्डिंग में बुलाती थीं और केक काटती थीं, ताकि हमें अच्छी फुटेज मिल सके। वह हमेशा हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं।”