अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस पर है। HSBC का कहना है कि सोने की कीमत पर निकट भविष्य में और दबाव पड़ सकता है। बैंक ने साल 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2027 के लिए औसत कीमत का अनुमान कम करके 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। HSBC ने यह उम्मीद भी जताई है कि कीमतें गिरने पर, खासकर 4,000 डॉलर के आसपास या उससे नीचे जाने पर, केंद्रीय बैंक फिर से सोना खरीदना शुरू कर देंगे।