पंजाब के कुछ हिस्सों में 6 अक्टूबर को छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि IMD ने मंगलवार के लिए राज्य में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कम से कम 20 राज्यों के लिए मौसम की नई चेतावनी जारी की है। 10 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। जबकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौसम का एक नया सिस्टम बन रहा है।