अफ़ग़ानिस्तान में आए भयावह भूकम्प से प्रभावित समुदायों तक राहत पहुँचाने के लिए मानवीय सहायता प्रयास जारी हैं, मगर संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को कुछ अति-आवश्यक सेवाएँ रोकने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है. देश में सत्तारूढ़ तालेबान प्रशासन द्वारा महिला यूएन कर्मचारियों पर पाबन्दी थोपे जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है.