इस स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 370 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 48 दिनों की थिएटर स्क्रीनिंग के बाद इसकी कुल कमाई 372.20 करोड़ रुपये हो गई है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने बुधवार 23 सितंबर को भारत में 4 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। 48वें दिन फिल्म के 7358 शो दिखाए गए। भारत में इसका नेट कलेक्शन अब 284.93 करोड़ रुपये है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने 48वें दिन विदेशी बाजारों से भी 1 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपये हो गया है।