(खबरें अब आसान भाषा में)
बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प प्रभावितों के लिए बड़े पैमाने पर राहत अभियान जारी रहा. अवरुद्ध सड़कों और टूटी हुई संचार लाइनों के बीच राहत दल अब भी उन दूरदराज़ इलाक़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं, जहाँ लोगों को सबसे ज़्यादा मदद की ज़रूरत है.