भारत में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) कार्यालय ने प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्माता और उद्यमी, कृति सैनन को लैंगिक समानता के लिए अपना मानद दूत (Honorary Ambassador) नियुक्त करने की घोषणा की है. इस सिलसिले में मुम्बई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया गया.