संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि आज दुनिया एक “नैतिक संकट” का सामना कर रही है, जिसमें बढ़ती तानाशाही, गहरी होती असमानता और मानव पीड़ा के प्रति ख़तरनाक अनदेखी शामिल है. उन्होंने शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनैस्टी इन्टरनैशनल की वैश्विक ऐसेंबली में कहा कि मानवाधिकारों की लड़ाई “अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण” है.