(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि ग़ाज़ा पट्टी में, इसराइली सैन्य अभियानों के कारण, लगातार मौतें, विस्थापन और विनाश जारी हैं. मानवीय राहत मामलों की समन्वय एजेंसी (OCHA) ने, ग़ाज़ा पट्टी में भयावह और तेज़ी से बिगड़ते हालात पर फिर से चिन्ता व्यक्त की है.