25 फरवरी से 7 अक्टूबर के बीच,निफ्टी 50 में 11% से अधिक की गिरावट आई है। जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 250 और निफ्टी माइक्रो कैप 250 ने लगभग 11.7% और 22% का रिटर्न दिया है। मोनार्क AIF के फंड मैनेजर अभिसार जैन का कहना है कि इसका नतीजा यह रहा है कि हेडलाइन इंडेक्स की तुलना में स्मॉल कैप के प्रदर्शन में लगभग 23 प्रतिशत और माइक्रो कैप के प्रदर्शन में 33 प्रतिशत से अधिक का बड़ा अंतर देखने को मिला है,जो इन दोनों के पक्ष में है।