संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट, मंगलवार से शुरू हो गई है, जिसमें विश्व नेता, महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगे. बुधवार, 23 सितम्बर, को न्यूयॉर्क समय के अनुसार प्रातः 9 बजे से जनरल डिबेट का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.
इस वर्ष, लगभग 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकार प्रमुख 22 से 28 सितम्बर के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
यूएन महासभा के 81वें सत्र की थीम है: भरोसे की बहाली, रूपान्तरकारी बदलाव: ऐसा संयुक्त राष्ट्र जो सर्वजन के लिए कारगर हो.
उच्चस्तरीय सप्ताह के दौरान जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, एआई संचालन व्यवस्था, शान्ति व सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर अहम बैठकें भी आयोजित हो रही हैं, जिनसे जुड़ी सामग्री हमारी वैबसाइट पर आपको मिलती रहेगी.