मलेशिया ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र फ़लस्तीन पर क़ब्ज़ा ख़त्म कराने में नाकाम रहा है जिससे दुष्ट राष्ट्र को, यूएन चार्टर कमज़ोर करने का मौक़ा मिला है. मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन ने, शनिवार को यूएन महासभा के 80वें सत्र की जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए कहा, “इसराइल अब पीड़ित होने के अपने ढोंग के पीछे नहीं छिप सकता”, और इसराइल ग़ाज़ा में जनसंहार कर रहा है.