(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र की दो मौजूदा शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थाओं को मिलाकर एक नया संस्थान बनाने को मंज़ूरी दी है. नया संस्थान, सदस्य देशों और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास को मज़बूत करेगा.