अल-नीनो लगातार प्रबल हो रहा है और अभी अपने चरम पर नहीं पहुँचा है. प्रशान्त महासागर का असाधारण रूप से गर्म पानी इसे और मज़बूत कर रहा है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह जलवायु रूझान फ़रवरी 2027 तक बना रहेगा, जिससे आने वाले महीनों में दुनिया के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है.