अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 29 अक्टूबर को सेंसेक्स-बैंकेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 905.01 प्वाइंट्स यानी 1.24% की बढ़त के साथ 74,151.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 237.90 प्वाइंट्स यानी 1.05% की मजबूती के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1120.99 प्वाइंट्स चढ़कर 73,045.67 और निफ्टी 358.60 प्वाइंट्स उछलकर 22,721.95 तक पहुंच गया था। इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 64.13 प्वाइंट्स टूटकर 73,181.90 तक आया था, जिससे फिर यह 984.26 प्वाइंट्स रिकवर होकर 74,166.16 तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी पहले 42.10 प्वाइंट्स टूटकर 22,656.75 तक आया, जिससे फिर यह 305.20 प्वाइंट्स रिकवर होकर 22,961.95 तक पहुंचा।