IMD Weather Forecast: चक्रवाती तूफान अर्णब लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब कमजोर पड़कर डिप्रेशन में बदल हो चुका है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 29 अक्टूबर को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक इस मौसमी प्रणाली का खतरा अभी टला नहीं है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर यह डिप्रेशन उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर और पश्चिमी विक्षोभ के मेल से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम बेहद उग्र रूप धारण करने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। जबकि बिहार, यूपी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।