नवी मुंबई की Paras Defence डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करती है। कंपनी रक्षा और अंतरिक्ष से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है और उनकी टेस्टिंग भी करती है। इसके कारोबार में डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स से सुरक्षा देने वाले सॉल्यूशन शामिल हैं। कंपनी अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिक्स सिस्टम भी बनाती है।