नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद कंपनी की कमान नए हाथों में होगी। इसके अलावा बोर्ड में दो नए डायरेक्टर्स को भी शामिल किया गया है। नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद बहराम वकील 12 नवंबर 2026 से ट्रेंट के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभालेंगे। बोर्ड ने राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है। राजीव दुबे के पास टाटा मोटर्स और आदित्य बिड़ला ग्रुप समेत विभिन्न सेक्टर्स में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।