Mumbai : जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 3 बजे दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जन कल्याण सोसाइटी की बी विंग की सातवीं मंज़िल पर लगी। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को आखिरकार शाम 6:10 बजे काबू में किया गया