Mohit Suri Birthday Gift: फिल्म निर्देशक मोहित सूरी को क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर से एक ऑटोग्राफ किया हुआ बैट तोहफे में मिला है, जिसे उन्होंने अपना ‘अब तक का सबसे बेहतरीन’ बर्थडे गिफ्ट बताया है। अपनी फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद मोहित अब यशराज फिल्म्स के बैनर तले अहान पांडे के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सतरंगा’ की तैयारी में जुटे हैं।