कल बाजार के पास चलने के लिए सब कुछ था। लेकिन उसके बाद भी रैली का फेल होना काफी निगेटिव है। हमारा बाजार हर टाइम फ्रेम में अंडरपरफॉर्म कर रहा है। कल की FIIs की बिकवाली डराने वाली है। कल कैश में 15 दिनों की सबसे बड़ी बिकवाली (3810 करोड़) देखने को मिली। कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 5,373 करोड़ की बड़ी बिकवाली हुई। कल FIIs ने इंडेक्स में करीब 16,000 नेट शॉर्ट जोड़े और नेट शॉर्ट अब जनवरी 2025 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। कल IT कमजोर था लेकिन बाजार की कमर बैंक निफ्टी ने तोड़ी। बैंक निफ्टी ने ठीक रिवर्सल जोन से रिजेक्शन दिया। कल एक्सपायरी थी तो संदेह का लाभ दिया जा सकता है। लेकिन आज कोई एक्सपायरी फैक्टर भी नहीं है। अगर कच्चा तेल $100 के नीचे आने पर भी बाजार नहीं चला तो दिक्कत है। बस एक अच्छी बात है कि चुनिंदा शेयरों में मूव अच्छे मिल रहे हैं। कल भी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छे मौके मिले।