Jyotirlinga Tour Package: भारत गौरव ट्रेन पैकेज के तहत श्रद्धालु 18 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक देश के सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आरामदायक और किफायती तरीके से कर सकेंगे। यह 12 दिन की यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और यात्रा में आधुनिक सुविधाएं, वातानुकूलित कोच, शाकाहारी भोजन और अनुभवी टूर गाइड की सेवा शामिल होगी।