Delhi-NCR Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यहां गर्मी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है