'लॉक अप' सीजन 2 को होस्ट करने के बारे में बात करते हुए फराह ने माना कि उन्होंने पहला सीजन नहीं देखा था क्योंकि वह ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था। उस समय उनके पास वह ऐप नहीं था। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्में बनाई हैं, यूट्यूब और बहुत सारा टीवी किया है। लेकिन 'लॉक अप' ड्रीम जॉब था। क्योंकि मैं रियलिटी शो के बहुत बड़े शौकीन हैं। मैं हर रियलिटी शो देखती हूं। मुझे लगता है कि कहानी सुनाना, कंटेंट देना और लोगों का मनोरंजन करना मेरे खून में है। मैं किसी को एक सेकंड के लिए भी बोर नहीं होने दे सकती।"