अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से भी बाजार पर दबाव है। Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक पिछले दो कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली तेज हुई है। उन्होंने बताया कि US 10-year बॉन्ड यील्ड 5.3% तक पहुंच गई है। इससे विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश को लेकर सतर्क रह सकते हैं।