बैंक निफ्टी पर अपनी राय साझा करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि इसमें लगभग 1,020 पॉइंट्स के दायरे में ट्रेड हुआ। इससे पता चलता है कि इसमें काफी उतार-चढ़ाव (वोलाटिलिटी) है। डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक 'हाई-वेव कैंडल'बनाई है,जिसकी बॉडी छोटी है और दोनों तरफ लंबी विक्स (wicks) हैं। यह मौजूदा लेवल पर बाजार की अनिश्चितता को दिखाता है। पोजीशनल नजरिए से जब तक लगातार खरीदारी (follow-up buying) नहीं होती,तब तक इसका स्ट्रक्चर कमजोर बना रहेगा। बैंक निफ्टी 0.33% गिरकर बंद हुआ। इससे निकट भविष्य में सतर्क रहने का संकेत मिलता है। आगे चलकर,54100–54000 का लेवल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह इस दायरे से नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव 53500 तक बढ़ सकता है। ऊपर की तरफ 55100–55200 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस (hurdle) का काम कर सकता है।