बिहपुर सीट भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुमार शैलेंद्र ने आरजेडी के शैलेश कुमार को 6,129 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा को बड़े अंतर यानी 1,04,868 वोटों से हराकर भागलपुर सीट जीती थी