Bhoot Bangla: सेंसर बोर्ड (CBFC) ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है, जिसके साथ निर्माताओं को फिल्म से कुछ अश्लील शब्द हटाने और रनटाइम में लगभग 10 मिनट की कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके ‘पेड प्रीव्यू’ 16 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएंगे।