(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने दुनिया के मौजूदा हालात पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा है कि दुनिया “गहरी अनिश्चितता के दौर” से गुज़र रही है. महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह से ठीक पहले उन्होंने सरकारों से वैश्विक ख़तरों का सामना करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग मज़बूत करने का आहवान किया.