महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने कुत्तों को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचाकर प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई