नेथन मैक्सवीनी को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया.इसके 2 दिन के भीतर ही मैक्सवीनी ने बिग बैश लीग में धुआंधार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. मैक्सवीनी बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने एक ओवर में 4 चौके जड़कर विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीन ली.