ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर के मुख्य प्रोवाइडर भी इस बदलाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। US स्टॉक ट्रेड्स की क्लियरिंग के लिए जिम्मेदार मुख्य कंपनी 'डिपॉजिटरी ट्रस्ट एंड क्लियरिंग कॉर्प.' ने जून में 24×5 मॉडल अपनाया, जो रविवार को न्यूयॉर्क समय के अनुसार रात 8 बजे से शुक्रवार को न्यूयॉर्क समय के अनुसार रात 8 बजे तक चलता है। सिक्योरिटीज इनफॉर्मेशन प्रोसेसर्स (SIPs), जो कोट्स और ट्रेड डेटा इकट्ठा और डिस्ट्रीब्यूट करते हैं, उन्हें भी ओवरनाइट ट्रेडिंग को सपोर्ट करने के लिए अपने ऑपरेटिंग आवर्स बढ़ाने की रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है।