NSE Share Price: वैश्विक इंवेस्टमेंट फर्म जेफरीज ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर चमक उठे। एनएसई के मार्केट लीडरशिप, रेवेन्यू के अलग-अलग रास्ते और ग्रोथ के नए मौकों के दम पर इसे खरीदने की सलाह दी है। इस सलाह पर निवेशकों ने धड़ाधड़ खरीदारी शुरू की तो भाव चढ़ गए। फिलहाल बीएसई पर यह 0.22% की बढ़त के साथ ₹1780.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.01% उछलकर ₹1,795.00 तक पहुंचा था। जेफरीज ने इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹2,085 पर फिक्स किया है।