विश्व के अनेक हिस्सों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता इस्तेमाल, आर्थिक प्रगति की नई सम्भावनाएँ खोल रहा है और खेती से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, इसके लाभ दिखने भी लगे हैं. दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थित देशों को भी अपनी विकास की गति बनाए रखने में एआई से बड़ी मदद मिल सकती है, जिसके लिए बेहतर शिक्षा, भरोसेमन्द बिजली आपूर्ति और डिजिटल सुविधाओं में निवेश बढ़ाना ज़रूरी होगा.