Tiger Shroff Firing: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। राजस्थान पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को News18 India को बताया कि इस मामले में कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने हत्या की साजिश के लिए 2.5 लाख रुपये एडवांस में दिए थे। आरोप है कि उसने हमले को अंजाम देने के लिए आरोपी रेहान को 34 हजार रुपये देने की पेशकश की थी। इसके अलावा, उसने आरोपी को विदेश भेजने का वादा भी किया था।