Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी के बीच दर्ज किया गया।