पुलिस जांच के आधार पर दिए गए अदालत के आदेश में आरोप लगाया गया है कि इन दो नेताओं ने "आम जनता को इकट्ठा होने के लिए उकसाया और प्रेरित किया" ताकि वे जंतर-मंतर पर जुट सकें, जिसे अब प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस का यह भी आरोप है कि उन्होंने बार-बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके ऐसी जगहों पर प्रदर्शन करने के लिए लोगों को बुलाया, जहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है – इनमें जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस शामिल हैं।