कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लेकर प्रवासन तक, दुनिया में बड़े बदलाव ला रहे कई अहम मुद्दे शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा के केन्द्र में रहे. नेताओं ने इस बात पर विचार किया कि तकनीकी एवं सामाजिक बदलावों का लाभ कैसे उठाया जाए, ताकि देशों व समुदायों के बीच मौजूदा खाई और न बढ़े. महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय जनरल डिबेट के पाँचवें दिन की प्रमुख झलकियाँ…
यह मुद्दा क्यों अहम है: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) दिन की चर्चा का प्रमुख विषय रही. नेताओं ने कहा कि यह टैक्नॉलॉजी अर्थव्यवस्थाओं और लोगों का जीवन बदल सकती है, लेकिन इससे असमानता बढ़ने, भरोसा कमज़ोर होने और सुरक्षा को ख़तरा पैदा होने की आशंका भी है.
बड़ी तस्वीर: कई नेताओं ने आगाह किया कि AI से जुड़े फ़ैसले और तकनीकी शक्ति कुछ ही देशों तक सीमित रहने से वैश्विक असमानताएँ और बढ़ सकती हैं.
मौजूदा स्थिति: टैक्नॉलॉजी इतनी तेज़ी से विकसित हो रही है कि कई देशों की सरकारें उसके लिए नियम बनाने में पीछे छूट रही हैं.
टैक्नॉलॉजी से परे: सीमाओं के पार पलायन और विस्थापन ने चर्चा का ध्यान मानवीय चुनौतियों की ओर मोड़ा.
आगे की राह: ज़ाम्बिया ने अफ़्रीका की युवा आबादी को महाद्वीप की बड़ी ताक़त बताते हुए इससे जुड़े अवसरों पर ज़ोर दिया.
आगे क्या होगा: सोमवार को महासभा की जनरल डिबेट का अन्तिम दिन होगा. इसके साथ ही वैश्विक चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर केन्द्रित इस वर्ष की उच्चस्तरीय बहस का समापन होगा.
बैठक की विस्तृत कवरेज यहाँ और जनरल डिबेट की विशेष वेबसाइट यहाँ उपलब्ध है.