डीप डिप्रेशन के सीधे असर से चार राज्यों में अत्यंत भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में 23 और 24 सितंबर को मूसलाधार बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। 23 से 25 सितंबर के दौरान भारी बारिश और 23-24 सितंबर को 50 से 60 किमी/घंटे (झोंके 70 किमी/घंटे) की गति से थंडरस्कवॉल (आंधी) चलने की संभावना है। दक्षिणी आंतरिक ओडिशा में 23 और 24 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज थंडरस्कवॉल चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।