हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Vivo जुलाई में X500 Ultra के कैमरे की टेस्टिंग कर रहा था। टिपस्टर 'Digital Chat Station' की एक Weibo पोस्ट से पता चला है कि Vivo ने अभी तक X500 Ultra के रियर कैमरा कॉन्फिगरेशन को फाइनल नहीं किया था। बताया जा रहा है कि कंपनी फाइनल सेटअप तय करने से पहले 1/1.12-इंच, 1/1.3-इंच और 1/1.4-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट वाले तीन 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर का टेस्ट कर रही थी। सोर्स ने साइज के हिसाब से अलग-अलग सेंसर के फायदों पर भी जोर दिया और बताया कि छोटा सेंसर इस्तेमाल करने से फोन का डिजाइन पतला हो सकता है।