संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि सीमापार फैलने वाले पशु रोग (TADs) दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा, व्यापार और आजीविका के लिए बढ़ता ख़तरा बनते जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारियों के फैलने के पीछे के कारण भी अब अधिक जटिल होते जा रहे हैं. पशुओं, लोगों और उत्पादों की बढ़ती आवाजाही, बदलती उत्पादन प्रणालियाँ, पर्यावरणीय दबाव तथा पशु-चिकित्सा और निगरानी क्षमताओं में असमानता मिलकर रोगों और कीटों के लिए नए प्रसार मार्ग बना रही हैं.