नागरिक समाज के लिए सिकुड़ते स्थान, बढ़ती असमानता, टैक्नॉलॉजी के ज़रिए समाज में आ रहे बदलावों के बीच, मानवाधिकारों के लिए चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने ‘मानवाधिकारों के लिए वैश्विक गठबन्धन’ नामक पहल को पेश किया है, जिसका उद्देश्य निर्णय प्रक्रिया, नेतृत्व और दैनिक गतिविधियों में मानवाधिकारों को फिर से केन्द्र में लाना है.