रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर 23-24 मई को किए गए भीषण हवाई हमले, और आगामी दिनों में ऐसे और हमलों की आशंका दर्शाती है कि यह क्षण कितना गम्भीर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए मौत के इस घातक चक्र को रोकने, हिंसक टकराव की दिशा को जल्द से जल्द बदलने और तत्काल युद्धविराम लागू किए जाने पर बल दिया है.