भारत में ओडिशा के नबरंगपुर ज़िले में सौर सिंचाई पम्प से महिला किसानों की खेती और आमदनी बढ़ने के साथ-साथ परिवार व समुदाय में उनकी भूमिका भी मज़बूत हुई है. UNDP की पहल के तहत मिले इस पम्प की बदौलत अब वे वर्षा व महँगे डीज़ल पर निर्भर हुए बिना विभिन्न फ़सलें उगा रही हैं और अहम निर्णयों में हिस्सा ले रही हैं.