Pakistan Blast News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आतंकवाद विरोधी शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये हमला कबाल शहर में उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग शांति की मांग को लेकर आयोजित रैली में शामिल हुए थे