संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने शुक्रवार, 29 मई, को ‘अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस’ के अवसर पर अपने सन्देश में, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने दायित्व निभा रहे शान्तिरक्षकों के साहस, सेवा और बलिदान को श्रृद्धांजलि अर्पित की है. साथ ही, उन्होंने आगाह किया है कि बढ़ते वैश्विक तनाव और संघर्षों के दौर में शान्तिरक्षा, स्थिरता और उम्मीद बहाल करने का एक महत्वपूर्ण मार्ग है.