दिल्ली में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाका है। जहां मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग की एक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। तीन अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट में बैठे एक लड़के पर गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।